मगरलोड थाना पुलिस और एएसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय के अनुसार, 21 फरवरी शनिवार के दिन को टेटकूराम निषाद अपनी पुत्री के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम भोथीडीह पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान नाचते समय वधु पक्ष के दुल्हन के सगे भाई चंदन निषाद और अन्य साथी के बीच बाजा बजाने वालों से धक्का मुक्की होने को लेकर विवाद हुआ।
विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चंदन निषाद की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई। तरुण ध्रुव और अन्य तीन लोग भी घायल हो गए। सूचने मिलने पर पुलिस ने दो नाबालिगों समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
सभी आरोपी भोथीडीह के
गिरफ्तार आरोपितों में तोषण चक्रधारी, अभिषेक पटेल, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर और गुलाब दीवान शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपित ग्राम भोथीडीह थाना मगरलोड जिला धमतरी के निवासी है।
