पाकिस्तानी हैंडल के दावे खारिज, एयर मार्शन ने तेजस पर नहीं कहा कुछ

RAIPUR KI BAAT
0


पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि एयर मार्शल नागेश कपूर ने तेजस एयरक्राफ्ट के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा हैंडल्स झूठा दावा कर रहे हैं।

नई दिल्ली: पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा हैंडल ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जिसे पीआईबी फैक्ट चेक ने खारिज कर दिया। दरअसल पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया हैंडल एक डिजिटली मैनिपुलेट किया हुआ वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें एयर मार्शल नागेश कपूर को गलत तरीके से दिखाया गया है।

वीडियो में दावा किया गया है कि इंडियन एयर फोर्स ने तेजस एयरक्राफ्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है और आगे जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए तुरंत अपग्रेड करने की चेतावनी दी है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में वीडियो को फेक बताया है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर रियल और फेक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘सावधान! इस वीडियो को डिजिटली मैनिपुलेट करके लोगों को गुमराह करने और गलत जानकारी फैलाने के लिए शेयर किया गया है। एयर मार्शल नागेश कपूर ने तेजस एयरक्राफ्ट के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। शेयर करने से पहले वेरिफाई करें! हमेशा ऑफिशियल बयानों और भरोसेमंद सोर्स पर भरोसा करें।’

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एक्टिव थे प्रोपेगैंडा हैंडल

भारत ने पिछले साल मई में जब पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी, तब भी कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ने भारतीय सेना के खिलाफ प्रोपेगैंडा वॉर छेड़ दिया था। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल से जारी हुई वीडियो में दावा किया जा रहा था कि भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान में कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि इंडियन आर्मी के राफेल ढेर हो गए हैं। हालांकि जब इंटरनैशनल मीडिया ने ऑपरेशन सिंदूर की वास्तविक फोटो और वीडियो जारी कि तो पाकिस्तान को मुंह छिपाना पड़ा। उस दौरान भी पीआईबी फैक्ट चेक ने पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल के रख दी थी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top