पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में टीवीके ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। एक्टर विजय ने पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में दो महिला उम्मीदवार समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
चेन्नई: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। टीवीके ने पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं, जिन्हें पुडुचेरी क्षेत्र के मंगलम और कादिरकामम निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा गया है।
सरवनन कुमार को थिरुभुवनाई सीट से टिकट
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ए के साई जे सरवनन कुमार को थिरुभुवनाई आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने ओसुडु आरक्षित सीट से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दिए जाने के बाद हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।
पुडुचेरी में टीवीके अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
एक्टर विजय की टीवीके ने सभी 30 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार
टीवीके ने कई दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा
लिस्ट में कई अनुभवी नेता शामिल
पार्टी ने अन्य राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अनुभवी नेताओं को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है। AIADMK के पूर्व विधायक के ए यू असना को कराईकल (साउथ) और एल पेरियासामी को नेट्टापक्कम सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा, पुडुचेरी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वी. सामिनाथन को लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।
जानें किन दिग्गज नेताओं को टिकट
टीवीके के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पुलिस के पूर्व उप-महानिरीक्षक वी जे चंद्रन और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व विधायक एन. धनवेलू शामिल हैं। पार्टी ने शेष निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही चुनाव के लिए उसकी पूरी सूची पूरी हो गई है। बता दें कि पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव हैं, जबकि 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।
