300 रुपए चोरी के शक में युवक को अधनंगा कर सरेआम पीटा, बचाने आए मां-बाप को भी नहीं छोड़ा

RAIPUR KI BAAT
0

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। धरानगर गांव में एक युवक पर महज 300 रुपये और कुछ किलो सरसों चुराने का आरोप लगाकर भीड़ ने उस पर तालिबानी सितम ढाया। युवक को न सिर्फ बेदम पीटा गया, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर और सिर के बाल काटकर उसे सरेआम अपमानित किया गया। जब पीड़ित के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे, तो गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया।

सरसों की बोरी और 300 रुपये चुराने का आरोप

पूरा मामला शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। कोरंधा गांव का रहने वाला श्रीकांत सिंह अपनी बाइक से धरानगर पहुंचा था। आरोप है कि वह गांव के ही एक किसान परशु मिंज के घर में घुसा, जब पूरा परिवार महुआ बीनने गया था। ग्रामीणों का दावा है कि श्रीकांत खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और वहां से सरसों की बोरी और नगद पैसे लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी गांव वालों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

तलवों पर लाठियां मार पार की हैवानियत की हद

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ किस कदर उग्र थी। युवक को जमीन पर पटककर उसके पैरों के तलवों पर प्लास्टिक के पाइप से हमला किया गया। उसे अर्ध-नग्न कर दिया गया और अपमानित करने के लिए उसके सिर के बाल बेतरतीब ढंग से काट दिए गए। पुलिस के अनुसार, युवक पर पहले भी चोरी के आरोप लगे हैं, लेकिन भीड़ को इस तरह कानून हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top