महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रहा बड़ी मात्रा में शराब, आबकारी विभाग की कार्रवाई,

RAIPUR KI BAAT
0

राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा बागनदी थाना अंतर्गत अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी रिहायशी मकान से 140 नग प्रत्येक 90 एमएल कुल मात्रा 12.600 बल्क लीटर देशी दारू संत्री महाराष्ट्र राज्य निर्मित जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजकुमार कुर्रे, मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह सहित श्री अनिल सिन्हा, श्री मनीष शामिल थे। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top