अधिकारी के पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया

RAIPUR KI BAAT
0

 


नारायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पालतू तोता को पेड़ से नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई और हजारों लीटर पानी बहा दिया है। नारायणपुर प्रदेश के उन जिलों में शामिल हैं जहां पीने के पानी का संकट है। पानी के संकट के बीच तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि, यह तोता किसी अधिकारी का है हालांकि उस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। गर्मी के कारण नारायणपुर जिले में पानी की किल्लत है। ऐसे में यह मामला सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है।

बॉयज हॉस्टल के पास का मामला

मामला जिले के OBC बॉयज हॉस्टल के पास का है। यहां एक पालतू तोता घर उड़कर सड़क किनारे एक पेड़ पर जाकर बैठ गया। जिसके बाद उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उतरा। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तोते को नीचे उतारने के लिए लगातार पानी की बौछारें की।

  • नारायणपुर जिले में हजारों लीटर पानी की बर्बादी
  • पालतू तोते को उतारने के लिए बुलाई फायर ब्रिगेड
  • दावा- किसी सरकारी अधिकारी का था तोता
  • नारायणपुर जिले में है पीने का पानी का संकट

काफी ऊंचाई में बैठा था तोता

फायर ब्रिगेड की टीम जब तोते को उतारने के लिए मौके पर पहुंची तो तोता काफी उंचाई पर बैठा हुआ था। उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। हालांकि इस दौरान हजारों लीटर पानी बह गया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ गर्मी शहर के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत हो जाती है।


अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं

लोगों का आरोप है कि, यह सरकारी संसाधनों और पानी की बर्बादी है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि यह तोता किस अधिकारी का है। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top