रायपुर: स्कूलों में नए सेशन के लिए एडमिशन हो रहे हैं। ऐसे में कई स्कूलों में फीस को लेकर मनमानी का मामला सामने आ रहा है। कई प्राइवेट स्कूलों में छात्रों के पैरेंट्स से जबरन पैसा वसूला जा रहा है। एडमिशन फीस के नाम पर स्कूल भारी मात्रा में पैसे ले रही है। अब इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने प्राइवेट स्कूलों को सख्त हिदायत दी है।
मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी
गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए सवाल सीएम पर सीएम ने कहा- किसी की प्राइवेट स्कूल की मनमनी चलने नहीं देंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने कहा- आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं
उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
·
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सीएम का सख्त निर्देश
·
कहा- किसी की भी मनमानी को चलने नहीं देंगे
·
सीएम ने कहा- अभिभावकों पर नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ
·
प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से ले रहे हैं ज्यादा पैसे
प्राइवेट स्कूल ले रहे अधिक पैसे
छत्तीसगढ़ सरकार ने साफ किया है कि किसी भी प्राइवेट स्कूल में छात्रों के अभिवावक पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों से जबरन पैसे वसूल कर रहे हैं। कई नामी प्राइवेट स्कूलों में इसके मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सीएम ने ऐसे मामलों को लेकर सख्त चेतावनी दी है।
