रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार को सुशासन तिहार के दौरान कोरिया में अलग ही रूप देखने को मिला। सामान्यत: शांत और सहज रहने वाले साय शिकायत सुनकर एक्शन में आ गए। उन्होंने कोरिया जिले के सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से अधिकारी सकते में आ गए।
'सुशासन तिहार' के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कोरिया जिले में आयोजिस कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा भी की और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
समीक्षा के दौरान उनके सामने सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह के खिलाफ कार्य में लापरवाही को लेकर कई शिकायतें की गई थीं। मामले की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश देते हुए सहायक आयुक्त को सस्पेंड कर दिया।
सीएम साय ने शिक्षा व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
- विष्णु देव साय ने कोरिया में 'सुशासन तिहार' के दौरान सख्त कार्रवाई की
- लापरवाही के आरोप में सहायक आयुक्त को तत्काल सस्पेंड किया
- पीएम आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए
- शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार योजना बनाने को कहा
- जन चौपाल में लोगों की शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान के आदेश दिए
पीएम आवास योजना में तेजी के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।