'सांप को पकड़कर लाओ', डॉक्टर की बात सुनकर परिजन हैरान, बिल से पकड़कर निकाला जहरीला कोबरा, ऐसे लेकर पहुंचे अस्पताल

RAIPUR KI BAAT
0

 

कोरबा जिले में एक जहरीले सांप ने युवक को डस लिया। जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा- सांप पकड़कर लाओ उसकी पहचान कर इलाज शुरू किया जाएगा।

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सर्पदंश का मामला सामने आया है। दादर क्षेत्र में रहने वाले रामदयाल को जहरीले सांप ने डस लिया। उसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने कहा कि जिस सर्प ने डस लिया है उसे पकड़कर लाओ जिससे इलाज शुरू करने में आसानी होगी। डॉक्टरों की बात सुनकर परिजन शॉक्ड हो गए।

घर के अंदर सांप ने डस लिया

दरअसल, रामदयाल को घर के अंदर कोबरा सांपने अचानक डस लिया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती करने के बाद जिंदा सांप को पकड़कर लाने को कहा। डॉक्टरों ने कहा कि सांप की पहचान होने के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


परिजन सांप पकड़ने के लिए पहुंचे

अस्पताल प्रबंधन की बात सुनकर परिजन सांप को पकड़ने के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ही स्नेक कैचर टीम को सूचित किया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर स्नैक कैचर की टीम मौके पर पहुंची। रामदयाल ने बताया कि वह झाड़ियों को सांप कर रहे थे। इस दौरान एक सांप बिल से निकला और उसने डस लिया। डसने के बाद सांप वापस बिल में घुस गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top