जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार किया है। टीचर ने हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद धार्मिक संगठनों ने इसका विरोध किया था।
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक स्कूल के टीचर ने सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दशहरे में रावण जलाने को लेकर टीचर ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। जिसके बाद बाद विवाद बढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार बेदी ने अपनी एक पोस्ट में ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों को लेकर विवादित पोस्ट किया है। विवादित पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई। हिन्दू संगठन के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।भागने की कोशिश की
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस की टीम फौरन गांव पहुंची। पुलिस को गांव में आता देखकर टीचर ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। टीचर की उम्र 53 साल बताई जा रही है। कुनकुरी थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया मामले में आरोपी टीचर से पूछताछ की जा रही है। हिन्दू संगठन ने की थी शिकायत
हिन्दू संगठन ने शिकायत करते हुए कहा कि टीचर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों के संबंध में आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की गई थीं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि इससे हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। टीचर ने रावण के पुतले को जलाने का विरोध करते हुए देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
SSP ने कहा- कार्रवाई होगी
वहीं, इस मामले में जशपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा- सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है। किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।