gas supplier: अर्जेंटीना बोला- हमारे पास बहुत बड़ा भंडार, युद्ध संकट के बीच भारत को मिला बहुत बड़ा गैस सप्लायर

RAIPUR KI BAAT
0

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से भारत में गैस संकट के बीच अर्जेंटीना ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। अर्जेंटीना के भारत में राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो ने कहा है कि भारत को गैस चाहिए, जिसका उसके पास विशाल भंडार है।

भारत को गैस सप्लाई करने का अर्जेंटीना ने दिया बड़ा ऑफर

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में 26 दिनों से जारी युद्ध की वजह से भारत उन देशों में शामिल हो चुका है, जिसे खासकर गैस का बड़ा संकट झेलना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दो दिन संसद में बताया है कि उनकी सरकार अपने ऊर्जा स्रोतों के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। उसी कड़ी में भारत का एक ग्लोबल साउथ का सहयोगी अर्जेंटीना खुलकर सामने आया है।

दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने बुधवार को कहा कि भारत को इस समय गैस की दिक्कत है और उसके पास इसका बड़ा भंडार है और ऐसे में दोनों देश आपस में मिलकर सहयोग कर सकते हैं। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो ने उससे भारत के गैस आयात करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

अर्जेंटीना ने भारतीय ऊर्जा नीति को कहा सकारात्मक

अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो ने एएनआई से कहा है, ‘..भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। यह एनर्जी का एक बड़ा आयातक है, जैसा कि दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं हैं...मुझे लगता है कि भारत सरकार अपने प्राकृतिक संसाधनों में विविधता लाने की रणनीति पर काम कर रही है...जो कि बहुत ही सकारात्मक है।’

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में भी कहा है...वे ऐसी रणनीति विकसित कर रहे हैं, ताकि 40 से ज्यादा देशों से एनर्जी ला सकें। अर्जेंटीना उनमें से एक हो सकता है...हमें उम्मीद है कि हम वक्त पर सहयोग की शुरुआत कर रहे हैं...। मुख्य रूप से यह गैस को लेकर है, क्योंकि अर्जेंटीना के पास गैस का विशाल भंडार है..।

मारियानो अगस्टिन कौसिनो, अर्जेंटीना के राजदूत

अर्जेंटीना के पास प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IOA) के अनुसार साल 2024 तक अर्जेंटीना के पास लगभग 458 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का भंडार था। हालांकि, इसने यह भी कहा है कि तकनीकी तौर पर इसके पास इस प्राकृतिक संसाधन का भंडार अनुमानित क्षमता से कहीं ज्यादा हो सकता है।

भारत का बड़ा गैस निर्यातक बन सकता है अर्जेंटीना

अर्जेंटीना के अनुसार दोनों देश कृषि और मिनरल्स पर भी सकारात्मक सहयोग के लिए काम कर रहे हैं।

अर्जेंटीना के नेशनल गैस एंड ऑयल कंपनी के प्रेसिडेंट पिछले साल दो बार भारत आए और ऊर्जा क्षेत्र में लगी कई भारतीय कंपनियों के लीडरों और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से भी मिले।

इस समय भारत की एलपीजी सप्लाई विदेशों से 60% आयात पर निर्भर है।

इसी तरह से एलएनजी के उत्पादन में भी हम 50% ही आत्मनिर्भर हैं, बाकी खाड़ी देशों खासकर कतर से मंगवाना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top