अचानक बदला मौमस और कई जिलों में जोरदार ओलावृष्टि, सरगुजा में भी जमकर बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

RAIPUR KI BAAT
0

 गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच लोहों को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश हुई है। इसके साथ कई जिले में ओलावृष्टि हुई है। गरियाबंद और धमतरी जिले में भारी ओलावृष्टि हुई है जिससे किसानों को नुकासन भी हुई है। वहीं, गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक के झुलसने की जानकारी सामने आई है।

धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद क्षेत्र में जमकर ओले गिरे हैं। वहीं, सरगुजा के उदयपुर सहित कई इलाकों में भी बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है।

गरियाबंद में गिरे ओले

गरियाबंद जिले के छूरा तहसील के रुवाड, बाघमार जंगल में भारी ओले पड़े हैं। इसके साथ ही पहाड़ी इलाके में बसे आमामोरा व ओढ़ में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। सुबह से ही इन इलाकों में बादल छाए हुए थे। वहीं, हवाएं भी चल रही थीं। शाम के बाद मौसम का मिजाज बदला और फिर जोरदार बारिश के साथ ओले वृष्टि हुई थी।

बिजली गिरने से युवक घायल

गरियाबंद जिले के देवभोग तहसील के सीनापाली में बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया है। घायल युवक को इलाज के लिए देवभोग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ा हुआ था इसी दौरान अचानक बिजली गिरी। युवक आकाशीय बिजलीकी चपेट में आ गया जिसके बाद वह घायल हो गया।

विभाग ने जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का मौसम तीन से चार दिन तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है।


फसलों को नुकसान

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं, किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ओले गिरने से महुआ और आम को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top