बीजापुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था परिचित

RAIPUR KI BAAT
0

 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 11 अप्रैल की रात हुई इस वारदात में पीड़िता को उसके पूर्व से परिचित एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।



चार रिलेटिव की भी भूमिका संदिग्ध

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना भैरमगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित बालिका के परिचित चार अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया अरेस्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से चार आरोपियों, अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम, को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

चार आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शीघ्र ही सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। साथ ही, अभिरक्षा में लिए गए बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेजी से जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top