नक्सल एरिया कमांडर रूपी का एनकाउंटर, सरेंडर करने से किया था इंकार, डेडलाइन खत्म होने के 13वें दिन जवानों का एक्शन

RAIPUR KI BAAT
0

कांकेर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों ने 5 लाख रुपये की इनामी नक्सली रूपी का एनकाउंटर किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने सोमवार सुबह उसे ढेर कर दिया। शव को बरामद कर लिया गया है। उसके शव के पास से आधुनिक हथियार मिले हैं।

31 मार्च के बाद पहला एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे का आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई थी। डेडलाइन से पहले बस्तर में बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौटे थे। हालांकि रूपी ने सरेंडर करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद से सुरक्षाबल के जवान लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

मुठभेड़ में भारी गई

सुरक्षाबल के जवानों और रूपी के गैंग की छोटे बेतिया पुलिस स्टेशन के बीच सोमवार सुबह से मुठभड़े हुई। इस मुठभेड़ में नक्सल एरिया कमांडर रूपी को जवानों ने ढेर कर दिया। रूपी के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके शव के पास से जवानों को हथियार भी बरामद हुए हैं। कांकेर एसपी ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

रूपी ने सरेंडर से किया था इंकार

रूपी अपने साथियों के साथ कांकेर व सीमावर्ती जिलों के जंगल में सक्रिय थी। उसने सरेंडर करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद से सुरक्षाबल के जवान और सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी निगरानी कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने रूपी से सरेंडर करने की अपील की थी लेकिन रूपी ने इंकार कर दिया था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top